नवीन चौहान.
प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर हरिद्वार जिले की घोषणा की। हरिद्वार जिले का अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल को बनाया गया है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज व्यापारियों के एक ऐसे मंच की ज़रूरत है जो बिना राजनीति के रंग में रंगे केवल व्यापारी हितों की बात करें। कोरोना काल में टूटे हुए व्यापारी के हक़ की लड़ाई को मज़बूती से लड़ सके। कहा कि ऐसा केवल प्रदेश व्यापार मण्डल संगठन ही कर सकता है। बाक़ी दूसरे व्यापार मण्डल नेताओं के रिमोट से चलते है और उनका ज़िला, प्रदेश व शहर हरिद्वार कोतवाली से शुरू हो कर हर की पैड़ी पर दम तोड़ देता है। हमारा व्यापार मण्डल आज पूरे प्रदेश का सब से बड़ा व्यापार मण्डल बन गया है क्योंकि हमने मंदी के दौर से ले कर नोटबंदी तक व आपदा से लेकर कोरोना काल तक हर कठिन हालत में व्यापारियों के हितो के लिए संघर्ष किया है। व्यापारी के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। साथ ही उन्होंने फिर से अपनी माँग दोहराते हुए कहा की सरकार ने जल्दी ही आर्थिक पैकेज जारी नहीं किया तो प्रदेश भर में आंदोलन का विगुल बजाया जाएगा।
हरिद्वार जिला कार्यकारिणी में ज़िला अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल (मंगलोर), महामंत्री विकास अग्रवाल (मंगलौर), कामिल हसन, ज़िला उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति (हरिद्वार), पंकज सवन्नी (कनखल), डाo फ़ैज़ान अली (भगवानपुर), अशोक गिरि (हरिद्वार), गंगाशरण चन्देरीया (हरिद्वार), इमरान खान (मंगलोर), चौधरी वीर सिंह (शिवालीक नगर), परवेज़ आलम (मंगलोर), ज़िला प्रवक्ता विशाल वर्मा (रुड़की), कोषाध्यक्ष मोहमद असलम (मंगलोर), सचिव अरविंद सैनी (ज्वालापुर), देशराज (मंगलोर) अनुज मित्तल (लकसर), आदेश कर्णवाल (लक्सर) व शालू चौधरी (लक्सर) को बनाया गया है।
नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले के व्यापारी की पीड़ा को हम एक बुलंद आवाज़ देंगे और पूरे जिले के व्यापारी की समस्याओं को प्रशासन व सरकार से हल कराने के लिए जिस स्तर तक जाना पड़े या आन्दोलन करना पड़े हम करेंगे पर व्यापारी को उसका हक़ दिला कर रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदीश सोतरिय, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर सागर कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे।



