जीटीबी इंटर कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, 32 किलो प्लास्टिक कचरे का किया निस्तारण




Listen to this article

नवीन चौहान.
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन स्वयंसेवियों के साथ भगवानपुर.ब्लाक के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज मे किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व भगवानपुर.ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साक्षी सैनी. एवम् एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी यशेंद्र सैनी ने किया। इस अभियान में कुल 32 किलो प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका सफल निस्तारण मशीन तकनीक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवचरण राठौर, रोहित चौहान, गुरमीत चौहान पूर्व NYV जसवंत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों को सफाई के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही जैविक,अजैविक कुड़े कचरे के प्रबंधन के बारे में समझाया गया।