धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, डिफेंस कालोनी में बच्चों ने किया बाल रामलीला का मंचन: VIDEO








Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में विजयदशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में भी कई स्थानों पर दशहरे मेले का आयोजन किया गया। देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में भी विजयादशमी के शुभ अवसर पर कॉलोनी एवं आसपास के बच्चों द्वारा भव्य बाल रामलीला का मंचन किया गया।

लव कुश द्वारा राम दरबार में राम कथा का सुंदर प्रस्तुतिकरण हुआ। दुर्गा स्तुति, रामस्तुति, बाल्मीकि आश्रम के रोचक दृश्य, अशोक वाटिका में रावण-सीता का काव्य संवाद एवं अंत में राम-रावण युद्ध को बड़ी संख्या में उपस्थित संभ्रांत जनता व वच्चों ने सराहा।

अपने उद्बोधन में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा रामलीला नई पीढ़ी को संस्कारित करने का प्रभावी माध्यम है। हमें अपने बच्चों को ये अवश्य बताना चाहिये कि रावण को क्यूँ जलाया जाता है। अंत में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी बाल कलाकारों एवं उनका मार्गदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा राज्य बाल संरक्षण आयोग उषा नेगी, डिफेंस कॉलोनी समिति के अध्यक्ष टी पी कुंडलिया, उपाध्यक्ष डॉ विमलकांत नौटियाल एवम सचिव कर्नल (सेवानिवृत्त) आरएस खत्री, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश मंत्री देवेंद्र डोभाल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट संस्कृति कलाकार श्री पूरण सिंह रावत ‘मस्ताना जी’ ने किया। अतिथियों ने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिये ‘युवा डेफ्को’ टीम को सराहा।