घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, चार महिला समेत पांच गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस को देखकर गिरोह की सरगना और उसका बेटा मौके से फरार हो गए।

सीओ एपी कोंडे के मुताबिक पुलिस को काफी समय से अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी।

जिसके बाद कार्यवाई के लिए कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

सूचना पर पुलिस टीम ने महिला एसआई और कांस्टेबलों की मदद से ग्राम सरवरखेड़ा की गोविंद कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारा।

इस मकान से चार महिलाओं और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

पकड़ी गईं महिलाएं बिजनौर, कालाढूंगी, रामनगर और कुंडा थाने के ग्राम सरवरखेड़ा की निवासी हैं।

पुलिस ने ग्राम प्रतापपुर के ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी रणजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री और 6950 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। जिस घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह मकान रैकेट चलाने वाली महिला का बताया गया है।

छापे के दौरान आरोपी महिला सरगना और उसका बेटा फरार हो गए।

पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि रैकेट का संचालन करने वाले मां-बेटे बाहर से लड़कियों और तलाकशुदा महिलाओं को घर बुलाकर देह व्यापार कराते हैं।