सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में हुए भर्ती




Listen to this article

नवीन चौहान.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। इस घटना के सामने आने से उनके फैंस चिंता में पड़ गए।

हालांकि इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक है और अपने फार्म हाउस मंे आराम कर रहे हैंं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना शनिवार देर रात की है। सलमान खान अपने फार्महाउस में मौजूद थे।

यहीं पर उन्हें सांप ने काटा,​ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।

उनके जन्मदि को लेकर फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच यह चिंताजनक खबर सामने आयी।

बताया जा रहा है कि करीब 6 घंटे तक वह अस्पताल में रहे और स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई।

फिलहाल वह पनवेल स्थित फार्म हाउस पर ही आराम कर रहे हैं।

कल उनके जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी होगी या नहीं यह अभी पता नहीं चला है।