कुमाऊं पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई




Listen to this article

नवीन चौहान.
नैनीताल पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 512 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित लागत 51 लाख रुपए है। अभियुक्तों में एक बरेली तथा एक अभियुक्त बनभूलपुरा का है। इनका एक साथी फरार बताया गया है।

जनपद नैनीताल में बीते 8 दिनों में 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनसे लगभग 1 किलोग्राम स्मैक की बरामदगी की गई। जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड रुपए आंकी जा रही है।