भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित




Listen to this article


नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ हरक सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच हरक सिंह रावत पर भाजपा की ओर से कार्रवाई की गई है। बताते चले कि हरक सिंह रावत भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी पूरी कर चुके है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुछ अन्य विधायक भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। इसी के साथ विधानसभा चुनाव रोमांचक मोड़ में आ चुका है।