महिला को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म, बाल काटे और मुंह काला कर घुमाया




Listen to this article

नवीन चौहान.
देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन महिला से सामुहिक दुष्कर्म और मुंह काला कर घुमाने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को ​गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शाहदरा में आपसी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक महिला को पहले अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके सिर के बाल काटकर मुंह पर कालिख पोतकर उसे घुमाया।

आरोप है कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा ने पुलिस को इस मामले में नोटिस जारी कर कार्रवाई के लिए कहा है।