नवीन चौहान.
उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाए जाने पर प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महेंद्र भट्ट एक जनप्रिय नेता है। पार्टी के लिए वह समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें पार्टी की कमान सौंप कर हाईकमान ने सही निर्णय लिया है। कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो अपनी नीतियों में जनता की राय भी शामिल करती है। जनता की राय के बाद ही सही गलत का निर्णय लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि मैं महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हंे बधाई देता हूं और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में हर संभव सहयोग उन्हें करूंगा। कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करता है। यहां भाई भतीजा वाद नहीं चलता। एक छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी यही पार्टी देती है।








