लक्सर विधानसभा जनता की पहली पसंद बने भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी




Listen to this article


नवीन चौहान
लक्सर विधानसभा क्षेत्र की जनता की पहली पसंद युवा भाजपा नेता प्रमोद खारी है। प्रमोद खारी को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। उनकी साफ सुथरी छवि और मधुर व्यवहार से प्रभावित होकर क्षेत्र की जनता का झुकाव एक बार फिर भाजपा की ओर होने लगा है। इसी के चलते मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने प्रमोद खारी पर अपना विश्वास जताते हुए भाजपा से खुद को जोड़ लिया। प्रमोद खारी की लोकप्रियता की झलक कार्यक्रम में देखने को उस वक्त मिली जब सैकड़ों मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा करते भव्य स्वागत किया।
लक्सर के ग्राम मखियाली कला में गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के समीप मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी का दिल खोलकर स्वागत सत्कार किया और भाजपा के आस्था व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ में कसीदे गढ़े और प्रमोद खारी को अपना नेता माना। मुस्लिमों की तादात और भाजपा प्रेम के पीछे प्रमोद खारी का कुशल नेतृत्व देखने को मिला। जिसने मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। इससे पूर्व जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा नेता प्रमोद खारी की सदस्यता लेने के बाद जबरदस्त धुआंधार चुनाव प्रचार किया और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सफलता हासिल की।
वही क्षेत्र की जनता ने पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता के विधानसभा चुनाव हारने के बाद क्षेत्र को छोड़कर जाने की चर्चाओं का बाजार भी गरम रहा। जनता ने ​कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने हरिद्वार में डेरा जमा लिया है। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए प्रमोद खारी के अलावा कोई विकल्प नही बचा है। मौ साजिद, मौ यूसुफ और सत्तार अली ने बताया कि प्रमोद खारी युवा नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखते है। उन्होंने भाजपा को लक्सर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती प्रदान की है। जिसके चलते मुस्लिमों में भाजपा के प्रति आस्था बढ़ी है। प्रमोद खारी ने बातचीत के दौरान बताया कि वह जनसेवक है। जनता की सेवा करना ही उनका उददेश्य है। मखियाली कलां गांव की जनता से मिले सम्मान से अभिभूत है। जनता की समस्याओं को दूर करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ वह आगे बढ़ रहे है। कांग्रेस ने मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। जबकि भाजपा मुस्लिमों के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि लक्सर विधानसभा सीट एक बार भाजपा की होगी। वह जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।