अवैध तमंचे के साथ एक शातिर उधमसिंह नगर पुलिस ने पकड़ा








Listen to this article

विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर वाहन चोर बताया गया है। जो पहले भी जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20-11- 2022 की रात्रि में चौकी प्रभारी टाटा उज्जैन एवं प्रभारी चौकी कटोराताल की संयुक्त चेकिंग के दौरान आवास विकास गेट के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा एवम एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त शातिर किस्म का मोटरसाइकिल चोर है जो पूर्व में भी रुद्रपुर सितारगंज खटीमा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत वह बरेली जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी में जेल गया है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध 3/ 25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।