कनखल पुलिस ने दो संदिग्ध एक-एक चाकू के साथ पकड़े








Listen to this article

नवीन चौहान.
कनखल पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थानों से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने एक एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 13 /01/ 2023 की रात्रि गश्त के दौरान दो अलग अलग घटनाओं में कंनखल पुलिस द्वारा किशनपुर रोड आटा फैक्ट्री के पास से शाहिद अली पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार और बैरागी कैंप के कनखल से नवीन कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी कमल बस्ती बैरागी कैंप कनखल को 2 अदद नाजायज चाकूओं के साथ धर दबोचा।

अभियुक्त गणों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0स0 13/2023 ,14/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। तीसरे अभियुक्त निशांत उर्फ नीशू पुत्र ऋषि कांत पुरोहित निवासी कलशिया हाउस राजघाट कनखल हरिद्वार को अंतर्गत धारा 151/ 107/ 116 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम
Hc 259 सुनील राणा ।
कांस्टेबल 716 बृजमोहन ।
कांस्टेबल 313 भरत नेगी ।
कांस्टेबल 1185 गजय तोमर।