नवीन चौहान.
जनपद हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सूखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव प्लास्टिक के बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक शव के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पर बांधने के बाद बोरे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है।
यह शव शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे मिला।
सबसे पहले एक भैंसा बुग्गी वाले ने प्लास्टिक का बोरा पड़ा देखा, शक होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे का मुंह खोला तो उसमें शव मिला।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में कैशलेस उपचार: त्रिवेन्द्र रावत



