नवीन चौहान.
भाजपा जिला हरिद्वार कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को लेकर भी वार्ता की गई।
राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं गरीब व आदिवासीयों के लिए चलाई गयी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार एवं लाभार्थियों से संपर्क किया जायेगा। साथ ही घर घर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा।
प्रेस वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी लव शर्मा, मोर्चा के महांमंत्री राजवीर कलानियां, प्रिंस लोहट, जिला उपाध्यक्ष जोगिन्द्र कुमार, चंद्र किरण, जिला मंत्री जोनी टांक, प्रताप प्रधान, कोषाध्यक्ष पिंकी मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज बागड़ी आदि लोग मौजूद रहे।
- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार




