मेरठ। जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा सरल बनाने के लिए कांवड़ सुगम एप लॉन्च किया है। इस एप पर कांवडियांे को सभी जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने मार्ग में लगने वाले सभी कैंप संचालकों से आग्रह किया है कि किसी भी डाक कांवड़ या कांवड़िए को ईनाम की राशि ना दें।
मेरठ सीडीओ शशांक चौधरी ने आज कांवड़ सुगम एप लॉन्च कर उसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी। सीडीओ ने बताया इस एप को बारकोड से भी डाउनलोड किया जा सकता है। एप से कितनी दूरी पर स्वास्थ विभाग, खाद्य सामग्री, पुलिस व्यवस्था आदि के कैम्पो की जानकारी मिलेगी साथ ही सभी अधिकारियों के नए नंबर अपडेट किए गए है , शशांक चौधरी ने बताया की किसी भी अधिकारी को उन नंबर से कॉल कर सहायता भी मांग सकते हैं।

सीडीओ शशांक चौधरी ने कहा कि सभी स्टेट के अधिकारियों से इस संदर्भ में बात कर उनके जिलों में लगने वाले सभी कैंप संचालकों से आग्रह किया है की डाक कांवड़ या किसी बड़ी कांवड़ व डीजे कंपीटिशन करा कर कोई इनाम की राशि या कोई उपहार न दें इसे ना केवल मार्ग बाधित होगा बल्कि रास्तों में पैदल चल रहे कांवड़ियों के साथ दुर्घटना के भी संभावना बन जाती है।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा




