नवीन चौहान.
कोतवाली पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने नौकरी न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डायल 112 पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
एटीएस ने भी गिरफ्तार किये गए युवक से पूछताछ की है। युवक की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवडार गांव निवासी संजय के रुप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि उसने शराब के नशे में फोन किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात में करीब नौ बजे डायल 112 पर फोन कर बताया कि वह शहर के भुजौली कालोनी मोहल्ले से अरूण बोल रहा है। उसने फोन पर धमकी दी कि रोजगार नहीं मिला है। इसलिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मार दूंगा। जिसके बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया और युवक की तलाश में जुट गया। सोमवार सुबह उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया गया।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







