न्यूज डेस्क।
बेंगलुरु में एक साल पुरानी टेक कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने ही तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि आरोपी ने उनके कार्यालय में घुसकर तलवार से हमला किया, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के प्रबंध निदेशक फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार पर आरोपी हमलावर ने तलवार से हमला किया। बेंगलुरु नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद का कहना है कि हमलावर अभी फरार है, उसके पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या




