नवीन चौहान.
यूपी के माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ जिले के अमनाबाद व बिलारमऊ सहित कई गांवों में शुक्रवार की सुबह एसटीएफ, एटीएस और जौनपुर के शाहगंज की पुलिस ने दबिश दी।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस टीम एक महिला को यहां से पूछताछ के लिए साथ ले गई है। हालांकि आजमगढ़ पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई के होने की जानकारी से इंकार किया है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन के आजमगढ़ में छिपे हाेने की सूचना मिलने पर एसटीएफ, एटीएस और शाहगंज की पुलिस अमनाबाद पहुंची।
जानकारी मिल रही है कि यहां टीम ने शक के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई है। कहा जा रहा है कि महिला का हुलिया फरार चल रही शाइस्ता परवीन से मिल रहा है। जिस महिला को टीम अपने साथ ले गई है उसके बारे में बताया जा रहा है कि यह पिछले कुछ दिनों से यहां अपने एक परिचित के घर रह रही थी।

- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


