Sukhdev Singh: कड़ी सुरक्षा में पैतृक गांव गोगामेड़ी में होगा सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार




Listen to this article

नवीन चौहान. राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी में किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा में उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। इससे पहले जयपुर के राजपूत सभा भवन से गुरुवार सुबह शुरू हुई अंतिम यात्रा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर का लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उनकी पत्नी शीला शेखावत से वार्ता की​ जिसके बाद बनी सहमति के बाद एसएमएस अस्पताल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पर्थिव शरीर जयुपर के राजपूत सभा भवन लाया गया था। वहां सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंचा। सुखदेव सिंह के पार्थिव शरीर की अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंची। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुखदेव सिंह अमर रहे के खूब नारे लगे। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।