भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र का टिकट होने पर किया मां गंगा में दुग्धाभिषेक








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। त्रिवेंद्र सिंह का टिकट होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज कार्यकर्ताओं ने ओम घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ओम घाट हरिद्वार पर भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत का टिकट होने पर मां गंगा में दुग्ध अभिषेक करके मिठाई बाटकर खुशियां जताई। पूर्व प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा में उत्साह है। समस्त विधानसभाओं में स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प को लेकर लोगों के बीच कार्य किया जाएगा।

भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि तीर्वेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार से पहले से परिवारिक नाता रहा हे भारतीय जनता पार्टी लोक सभा में विपक्षी दलों की जमानत जब्त करने का कार्य करेगी। प्रदीप त्यागी, कमल तनेजा, सन्नी गिरी, यशु शर्मा, परमिंदर पंडित, दीपक भारद्वाज, कमल, मुनेश, नरेश गुप्ता, मोदी वशिष्ठ, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, गजेंद्र प्रजापति, सचिन, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।