न्यूज 127.
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए बुधवार रात हुए भीषण हादसे में आठ लोगों की जान चली गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बिल्लौद के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे। वाहन की रफ्तार तेज थी इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रेत के डंफर से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन पूरी तरह पिचक गया। उसमें बैठे लोग उसी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है।
पुलिस के मुताबिक जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से यह गाड़ी टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।