न्यूज 127, मेरठ।
पल्लपुरम फेज-1 स्थित कनोडिया पार्क में जाट समाज ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी चरण सिंह मेरठ के किसान परिवार से थे। जाट समाज 23 दिसंबर को उनकी जयंती के अवसर पर और 29 मई को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करता है।
स्थानीय जाट सभा के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि वह किसानों और मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज को उठाया। उनके समाज में किये गए कार्यों और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र चिकारा, उदयवीर सिंह, डॉ रामवीर सिंह, हरेंद्र मलिक, यशपाल चौधरी, राम गोपाल वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, सनवान आदि मुख्य रूप से मौजदू रहे।





