न्यूज 127, मेरठ।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को ध्यान में रखते हुए और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेरठ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, कुल 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।
निरीक्षकों की नई तैनाती:
- जितेन्द्र कुमार: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।
- अखिलेश कुमार त्रिपाठी: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना।
- अरुण कुमार मिश्रा: प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना से पुलिस लाइन।
- विनोद कुमार: अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना देहलीगेट।
- सुरेन्द्र सिंह: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा।
- सुमन कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा से पुलिस लाइन।
- नजीर अली: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना।
- हरिओम सिंह: प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना से पुलिस लाइन।
- महेन्द्र पाल: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना परतापुर।
- अजय पंवार: प्रभारी कचहरी सुरक्षा से पुलिस लाइन।
उपनिरीक्षकों (एसआई) की नई तैनाती:
- अजय अवाना: थानाध्यक्ष थाना खरखौदा से थानाध्यक्ष थाना ब्रह्मपुरी।
- राजेश काम्बोज: थानाध्यक्ष थाना ब्रह्मपुरी से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ।
- कर्मवीर सिंह: थानाध्यक्ष थाना इंचौली से थानाध्यक्ष थाना फलावदा।
- गौरव सिंह: थानाध्यक्ष थाना फलावदा से थानाध्यक्ष थाना इंचौली।
- राहुल कुमार: प्रभारी निरीक्षक थाना देहलीगेट से प्रभारी आईजीआरएस शाखा।
- मानवेन्द्र सिंह: थानाध्यक्ष थाना परतापुर से थानाध्यक्ष थाना लालकुर्ती।
- विजय कुमार: थानाध्यक्ष थाना लालकुर्ती से थानाध्यक्ष थाना सदर बाजार।
- रामप्रकाश: थानाध्यक्ष थाना सदर बाजार से प्रभारी कचहरी सुरक्षा।
- लोकेश प्रताप: थाना सिविल लाइन से थाना रोहटा।
- अजय यादव: थाना सरधना से थाना जानी।


