न्यूज 127।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देश में रेंज के सभी जनपदों में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान रेंज में इस वर्ष अब तक 492 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों पर सख्त अंकुश लगाया जा रहा है। इस वर्ष 01 जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर अभिनियम की धारा 2/3 के अन्तर्गत 494 अभियुक्तो के विरूद्ध 122 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैंगस्टर अपराधियों की लगभग 06 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गई है साथ ही पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप गैंगस्टर के 61 मामलों में अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। उपमहानिरीक्षक ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि समाज विरोधी एवं आदतन अपराधियों व साइबर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति जब्ती तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो तथा कानून – व्यवस्था कायम रहे।
जनपद वार विवरण–
जनपद मेरठ- कुल पंजीकृत अभियोग 41, अभियुक्तों की संख्या 173
जनपद बुलन्दशहर- कुल पंजीकृत अभियोग 57, अभियुक्तों की संख्या 220
जनपद बागपत- कुल पंजीकृत अभियोग 16, अभियुक्तों की संख्या 71
जनपद हापुड़- कुल पंजीकृत अभियोग 08, अभियुक्तों की संख्या 30
धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क सम्पत्ति – लगभग 06 करोड़
मेरठ – 3.35 करोड़
बुलन्दशहर – 2.35 करोड़
बागपत – 04 लाख
हापुड – 30 लाख
इस वर्ष गैंगस्टर वाद जिनमे सजा हुई- 61
मेरठ – 16
बुलन्दशहर – 37
बागपत – 03
हापुड – 05




