पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के तबादले




Listen to this article

कई कोतवालियों और थानों के प्रभारी बदले, चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी
रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार 36 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में कोतवालियों, थानों और पुलिस चौकियों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को कोतवालियों में तैनाती दी गई है।

सूची के मुताबिक, उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल को कोतवाली रुद्रपुर से पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल में भेजा गया है। अशोक कुमार काण्डपाल को चौकी झनकट से कोतवाली आईटीआई, राजेंद्र प्रसाद को चौकी सुतमील से कोतवाली ट्रांजिट कैंप और अशोक कुमार को कोतवाली पंतनगर से चौकी टांडा उज्जैन भेजा गया है। नवीन बुधानी को कोतवाली काशीपुर से कोतवाली किच्छा तथा मुकेश मिश्रा को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली आईटीआई में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में प्रदीप भट्ट को थाना दिनेशपुर से चौकी सुतमील, मोहन चन्द्र जोशी को कोतवाली रुद्रपुर से चौकी प्रतापपुर, लोकेश रावत को थाना दिनेशपुर से कोतवाली बाजपुर और दिनेश रावत को कोतवाली पंतनगर से कोतवाली बाजपुर भेजा गया है। किशोर पन्त को चौकी मझोला से कोतवाली जसपुर, धीरज टम्टा को कोतवाली रुद्रपुर से चौकी झनकट और विजय सिंह बोहरा को कोतवाली खटीमा से चौकी बाजार रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला उपनिरीक्षकों के तबादलों में बबीता टम्टा को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली नानकमत्ता, रुचिका चौहान को कोतवाली जसपुर से कोतवाली काशीपुर, कुसुम रावत को कोतवाली बाजपुर से कोतवाली पंतनगर, नीलम मेहता को कोतवाली पंतनगर से कोतवाली कुंडा, संतोषी नेगी को कोतवाली खटीमा से कोतवाली सितारगंज और भूमिका पाण्डेय को कोतवाली कुंडा से कोतवाली बाजपुर भेजा गया है। प्रियंका टम्टा को भी कोतवाली बाजपुर से कोतवाली जसपुर स्थानांतरित किया गया है।