न्यूज 127, मेरठ।
दौराला मंडल के गांव भराला स्थित बूथ संख्या 311 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के सारगर्भित उद्बोधन को सुना।
‘जुड़ेगा युवा, तभी आगे बढ़ेगा भारत’: बूथ मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने “जुड़ेगा युवा, तभी आगे बढ़ेगा भारत” का नारा देते हुए बूथ स्तर पर युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही।
इस अवसर पर उत्कर्ष रविंद्र पुंडीर, डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, धर्मेंद्र अहलावत, अनिल चौहान, डॉ. सतबीर पाल, सुंदरलाल वर्मा, अमित गुप्ता, डॉ. ईश्वर पाल, सचिन उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, प्रताप चौधरी, अहमद अली, नरेंद्र पाल सिंह, जयपाल सिंह, रामवीर सिंह, विक्रांत अहलावत, मुदित शर्मा, विपिन चौधरी, राहुल प्रधान धन्जू, नवनीत खरे, सोनू प्रजापत, सोनू वेदवान, वेदप्रीय शर्मा, सचिन बाराच, हरिओम विहान, अश्वनी चौधरी, चेतन शर्मा, उदय प्रताप, विनीत विहान, सचिन विहान और विवेक गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


