मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
स्मार्टवैल्यू लिमिटेड की ओर से गुरुवार (26 नवंबर 2026) को मंदिर ब्लॉक कॉम्प्लेक्स, इंद्रलोक कॉलोनी, डौरली मेट्रो स्टेशन के पास (पिलर नंबर 1796), रुड़की रोड पर निःशुल्क भोजन वितरण शिविर लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजय भराला और पल्लवपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे। इनके अलावा पार्षद हितेश पाल, महानगर मंत्री विनोद पाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, दौराला थानाध्यक्ष बरन सिंह, एसओ भावना चौधरी, पल्लवपुरम महिला शक्ति टीम की अंजू चौधरी व जानवी शर्मा, बजरंग दल के सतेंद्र बजरंगी, एसवीबीपी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उत्कर्ष पुंडीर और ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन की ओर से डीजीएम हिमांशु टिक्कू, प्रमोद गहलोत और अब्दुल वाहिद उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्मार्ट वैल्यू टीम लीडर सूरज शर्मा, पुष्पेंद्र पाली, रवि शर्मा और मनोज कुमार समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया और सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार जताया।