एक ही थाने के 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप




नवीन चौहान.
कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ती दिख रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उधमसिंह नगर में एक ही थाने के आठ पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार जिले के पुल भटटा थाने के आठ पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा 20 अन्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

थाने के पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।

फिलहाल थाने का संचालन थाने की बरा चौकी से करने की बात कही जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *