न्यूज 127.
उत्तराखंड सरकार दीपावली पर कई पीसीएस अफसरों को तोहफा देने जा रही है। उत्तराखंड शासन ने 2017 बैच के पीसीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में इन अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे पर प्रमोशन दे दिया जाएगा।
शासन स्तर पर किए जा रहे होमवर्क में कुल 14 PCS अफसर प्रमोशन का लाभ ले सकेंगे। पिछले दिनों PCS अफसरों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी। जिसके बाद 6600 ग्रेड पे में कई पद खाली हुए थे। उत्तराखंड शासन ने सितंबर महीने में 10 पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए थे। इन अधिकारियों के प्रमोशन होने के बाद 6600 ग्रेड पे पर 10 पद रिक्त हुए, जबकि कुछ पूर्व से रिक्त चल रहे थे।
इस तरह अब 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है। जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 के लिए पेंडिंग हैं उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंड़ियाल अपूर्वा सिंह, अजयवीर सिंह, योगेश सिंह, राहुल शाह, बुशरा अंसारी, तुषार सैनी, रविन्द्र सिंह जुवाठा, मोनिका, सुधीर कुमार और मनीष बिष्ट का नाम शामिल हैं।
पीसीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

