साइंस मेले में मैथोडिस्ट गर्ल्स और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुुर प्रथम








Listen to this article

न्यूज 127.
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार एवं शिक्षा विभाग, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर काॅलेज, रूड़की में युवा महोत्सव-2024 के अन्तर्गत science mela कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्डों से उच्च शिक्षा से 18 एवं माध्यमिक शिक्षा से 12 चयनित युवा वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण विषयों पर अपने माॅडल एवं क्राफ्ट वर्क प्रदर्शित किये गये। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग नाॅलेज पार्टनर के रूप में सहयोगी रहा। उच्च शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माॅडल हेतु प्रतिभागियों को क्रमशः 10000, 5000 व 2500 की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गयी।

उच्च शिक्षा में मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कालेज और माध्यमिक शिक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज ज्वालापुर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार उच्च श्रेणी में केयर काॅलेज आफ नर्सिंग हरिद्वार और माध्यमिक में मारवाड़ कन्या इण्टर काॅलेज, रूड़की ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार उच्च श्रेणी में मैथोडिस्ट गर्ल्स पी0जी0 काॅलेज, रूड़की और माध्यमिक में राजकीय इण्टर काॅलेज, रूड़की ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर आई0आई0टी0 रूड़की राजेश चन्द्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर काॅलेज की प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह, जिला विज्ञान समन्वयक रविन्द्र चौहान, ब्लाॅक विज्ञान समन्वयक सुरेश चन्द्र, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0र0द0 अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश कुमार भट्ट तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0र0द0 अधिकारी बहादराबाद पूनम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

मंच का संचालन डाॅ0 संतोष चमोला द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल में प्रेरणा बहुगुणा, प्रशान्त बडोला, नीरज वर्मा, प्रमोद कपरूवाण, अनिल धीमान, विवेक कौशल आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य प्रशंसक उपस्थित रहे।