साध्वी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला बाबा गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार में साध्वी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी बाबा को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया जिससे उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल की थी। आरोपी इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बार बार पता बदल रहा था। पुलिस ने अब उसे बैरागी कैंप से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता साध्वी ने 27 सितंबर 2024 को अशोक कुमार वर्मा पुत्र लालमणी निवासी मिर्जापुर, हाल निवासी बजरीवाला बैरागी कैम्प के विरुद्ध बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना सीओ सिटी जूही मनराल कर रही थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि में साध्वी द्वारा सबके बीच अभियुक्त को बेइज्जत करते हुए महासचिव के पद से हटा दिया था। जिसके बाद वह साध्वी से रंजिश रखकर उसका आश्रम हथियाकर उसका स्वामित्व खुद बनना चाहता था। आरोपी अशोक कुमार वर्मा 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट (उत्तर प्रदेश) में प्रैक्टिस कर चुका था जिस कारण कानून के हर प्रकार के दांव-पेंच वह जानता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार बार अपना पता बदल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को बैरागी कैम्प से गिरफ्तार किया।