Chief Minister Pushkar Singh Dhami को सरकारी अधिकारी ने दे डाली सलाह




Listen to this article

काजल राजपूत.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके ही एक सरकारी महकमे के अधिकारी ने सलाह दे डाली। अधिकारी की हठधर्मिता की हद तो तब पार हो गई जब मुख्यमंत्री धामी की सरकार में कार्यरत नौकरशाहों पर अंकुश लगाने का ज्ञान पेल दिया।

चर्चित सरकारी अधिकारी ने यह बताने का प्रयास भी किया कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अधिक ज्ञान रखते हैं और प्रदेश को चलाने का अनुभव भी है। इसी के साथ इन अधिकारी साहब ने मुख्यमंत्री जी को भू—कानून पर कार्य करने की नसीहत भी दी है।

सोशल मीडिया के शूरवीर अधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरलता का फायदा उठाते हुए खूब मस्ती कूट रहे हैं। अपनी नौकरी तो मजे में कट रही है लेकिन मुख्यमंत्री को ज्ञान पेलने में देरी नहीं करते। वैसे तो मुख्यमंत्री जी को इस शूरवीर को विभाग से हटाकर सलाहकार मंडल में शामिल करने की जरूरत है।

अधिकारी जी का खुद का विभाग वेंटीलेटर पर है। इस विभाग में जनता परेशान है। साहब खुद सरकार की फजीहत करा रहे है। लेकिन जब ज्ञान पेलने की बारी आती है तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी नसीहत देने में देरी नहीं करते।