Big News: भाजपा के मेयर प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली से लगी मोहर








Listen to this article

न्यूज127.
भाजपा के मेयर प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली संगठन से मोहर लग चुकी है। देर शाम तक मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी। जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और चुनाव प्रचार के कार्यो को गति प्रदान की जायेगी।
देहरादून, हरिद्वार, रूड़की और ऋषिकेश के मेयर प्रत्याशियों के नाम बेहद चौंकाने वाले रहेंगे। देहरादून का मेयर प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पसंद का रहेगा। जबकि हरिद्वार मेयर प्रत्याशी नगर विधायक मदन कौशिक, ऋषिकेश मेयर प्रत्याशी पर केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और रूड़की मेयर प्रत्याशी रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा की पसंद का है। हालांकि प्रत्याशियों के नामों की चयन प्रक्रिया में भाजपा परिवेक्षकों के पैनल की सहमति रही है। प्रत्याशियों के नाम का फीड बैक जुटाया गया है। फिलहाल देर शाम तक भाजपा मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जायेगी।