न्यूज 127. दीपक चौहान।
न्यू ईयर पर होटल संचालकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम अपने होटलों में आयोजित किये हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी की है।
शनिवार को थाना बहादराबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी शांतरशाह के तहत आने वाले होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक में चौकी प्रभारी ने कहा कि आयोजन के दौरान नियमों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। यदि अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित किये गए तो कार्रवाई की जाएगी। न्यू पार्टी में किसी भी तरह का हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह बैठक पतराम हवेली के कॉन्फ्रेंस हॉल में की गई। इसमें होटल सरोवर पोर्टिको, पतराम हवेली, होटल फ्रेश्को, होटल फोर लीफ, विलेज वाइव्स, छोटू महाराज, फूड कोर्ट, टैब बार एंड रेस्टोरेंट के प्रतिनिधि/संचालक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बताया गया कि न्यू ईयर के उपलक्ष्य में पतराम हवेली, विलेज वाइव्स, सरोवर पोर्टिको, टैब बार, होटल फोर लीफ में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पतराम हवेली में सिंगर सोनू अली मय आर्केस्ट्रा, व विलेज वाइव्स में सिंगर अखिल लाईव सिंगिंग के लिए आएंगे।




