प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस ने बनाया सरकारी मेहमान, गिरफ्तारी में भी दिखी शान




Listen to this article

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून की नेहरू नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=1ohOAtZrOJY

उनको सरकारी वाहन से हरिद्वार पुलिस के हवाले किए जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पार्टी स्तर पर कार्यवाही करने की बात की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का माखौल बनाने वाले को बर्दाश्त नही किया जायेगा।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के वकील भी उनके पास पहुंच गए है। अब ये पूरा प्रकरण कानून के अनुसार चलेगा। वही इस मामले में कुंवर प्रणव सिंह के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाही होना तय माना जा रहा है।