न्यूज127
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देशों पर अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी रहा। प्राधिकरण की टीम मुस्तैदी के साथ अवैध निर्माणों को सील कर रही है। कॉलोनाईजरों को चेतावनी दे रही है।
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रूडकी, के निर्देशानुसार भगवानपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिसोना पुलास्तिया होटल के पीछे सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता, एवं ब्राह्मण द्वारा तैयार की जा रही चार बीघा कीअवैध कालोनी के अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य को ध्वस्त किया। अनाधिकृत निर्माण विकासकर्ताओं को भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिए गये। वही दूसरी ओर प्रदीप द्वारा गणेश मन्दिर के सामने गणेशपुर तहसील रुड़की जिला हरिद्वार में बार बार निर्माण कार्य रुकवाने के पश्चात् भी विपक्षी द्वारा लगातार निर्माण कार्य किए जाने पर प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रूड़की) ने सील की करवाई की गई।
एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हरिद्वार का सर्वागीण व सौंदर्यीकरण के साथ विकास करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। प्राधिकरण की स्वीकृत कॉलोनियों में भवन निर्माताओं को तमाम सुविधाएं मिल रही है। पार्को का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि अवैध कॉलोनियों में नाली, सीवर व पार्को की समस्याएं होने के साथ ही भवन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्लाट खरीदने वाले ग्राहकों से अपील की है कि वह एचआरडीए से मानचित्र स्वीकृत कॉलोनियों में ही भवन निर्माण करें। ताकि भविष्य में सभी सुविधाओं का समुचित लाभ ले सके।
HRDA हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी की ध्वस्त, भवन सील



