MLA ADESH CHAUHAN रानीपुर विधायक आदेश चौहान को धमकाने एवं पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार








Listen to this article


न्यूज127
भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल फोन पर धमकी देते पैंसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक उत्तराखंड का ही मूल निवासी बताया जा रहा है। पैंसों की तंगी के चलते उसने शॉर्ट कट तरीके का इस्तेमाल किया। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने आरोपी के मंसूबे नाकाम कर दिए।
घटनाक्रम के मुताबिक 16 फरवरी 2025 को रोमिश कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी विधायक आदेश चौहान रानीपुर, हरिद्वार ने थाना बहादराबाद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल न0 9871933657 व 9220386406 के नंबर के संबंध में तहरीर दी। बताया कि 14 फरवरी 2025 को विधायक आदेश चौहान को फोन कर स्वयं को केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह का पुत्र बताते हुए पैसो की मांग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सीओ ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय व गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर शुरू से नजर बनाकर रखी और एसपी सिटी एवं संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारियों से समय-समय पर मामले की जानकारी ली एवं खुलासे के लिए गठित टीमों से स्वयं वार्ता की।
पुलिस की शुरूआती जांच
पुलिस टीमों ने मोबाईल नंबरों के सीडीआर, आईएमईआई व समय-समय पर बदल रही लोकेशन का गहराई से विवेचना की। गाजियाबाद व दिल्ली में एक के बाद एक, कई ठिकानों पर थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में लगातार दबिश दी।
पुलिस को सफलता
लगातार दबिश एवं अलग-अलग टीमों को मिल रही छोटी बड़ी लाभदायक सूचनाओं (लीड) को आपस में जोड़ते हुए पुलिस टीमों ने 17 फरवरी 2025 की देर शाम अभियुक्त प्रियांशु पन्त को दिल्ली से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचा गया।
आरोपी का इकबालिया बयान
अभियुक्त प्रियांशु ने पैसों की तंगी व लग्जरी लाइफ के चलते अपने अन्य दो साथियों उवेश अहमद व गौरवनाथ के साथ मिलकर कुछ बड़ा करने का प्लान बनाया जिससे एक झटके में मोटी कमाई हो जाए लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
ये भी किए कांड
पुलिस को पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपियों ने रूद्रपुर विधायक शिव अरोडा व नैनीताल विधायक सरिता आर्य को भी फोन कर पैसे की डिमाण्ड की थी। जिनके विरूद्ध कोतवाली नैनीताल व कोतवाली रूद्रपुर में भी अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
ये भी हुआ गिरफ्तार
उवेश अहमद को रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसको “वारंट बी” पर हरिद्वार लाया जाएगा।
पूर्व में भी जेल
अभियुक्त गौरवनाथ वर्ष 2024 में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव बताकर विधायक से पैसों की डिमांड करने पर नासिक से जेल भी जा चुका है।
अभियोग में दौराने विवेचना धारा 3(5), 308(7), 319(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
अन्य एजेंसी कर रही जांच
प्रकरण प्रधानमंत्री कार्यालय व गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसीज की भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
हादराबाद पुलिस को सफलता का इनाम
हरिद्वार सीआईयू एवं थाना बहादराबाद पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद स्थानीय जनता ने कप्तान व उनकी पुलिस टीम के कार्यो की प्रशंसा की गई।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–

1- प्रियांशु पंत पुत्र बसन्त बल्लभ पंत उम्र 19 वर्ष मूल निवासी सिमाल गांव बेरीनाग जनपद बागेश्वर उत्तराखण्ड हाल निवासी 1085 ए-ब्लाक जीडी काँलोनी मयूर विहार थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली (ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू से स्नातक)

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त मोबाइल एप्पल कम्पनी रंग काला
वांछित अभियुक्तः-
1- उवेश अहमद
2- गौरवनाथ
पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़
1- उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
2- हे0कानि0 217 देशराज
3- कानि0 938 बलन्त सिंह
4- कानि0 नरेन्द्र (CIU हरि0)