महिला को मिलेगी भाजपा संगठन की कमान, या पुराने पर दांव




Listen to this article


न्यूज127
हरिद्वार में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूं तो भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदार चुनाव मैदान में है। कुछ दावेदारों ने अपनी गोटियां ​बैठानी शुरू कर दी है। लेकिन हरिद्वार की सियासत के किंगमेकर के पास ही कृपा अटकी हुई है। जहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही जिलाध्यक्ष चुनने का रास्ता साफ होगा।
भाजपा सियासत में अभिनव प्रयोग करती है। भाजपा के ये तमाम प्रयोग सफल भी साबित होते है। भाजपा की रणनीति बहुत ही अनुशासित होती है। बंद कमरों की चर्चा बाहर नही होती। संगठन के निर्णय का बैठकों से बाहर निकलने के ​बाद विरोध नही होता। ऐसे में किसी की कार्यकर्ता की इच्छा कोई मायने नही रखती। संगठन का निर्णय सर्वोपरि होता है।
लेकिन हरिद्वार की बात करें तो यहां भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर पुरूषों का ही वर्चस्व रहा। हमेशा से ही पुरूषों ने संगठन की कमान संभाली। कई बार तो जिलाध्यक्ष की काबलियत के अनुसार उनको दोबारा रिपीट किया गया। वर्तमान में संदीप गोयल जिलाध्यक्ष है। उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है। विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा और निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी काबलियत को साबित किया। भाजपा को सभी चुनावों में जीत दिलाकर जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी पारी की संभावनों को प्रबल किया हुआ है। लेकिन बात करें तो महिलाओं की तो उनको संगठन की जिम्मेदारी से हमेशा दूर ही रखा गया है। ऐसे में भाजपा में भी कई महिला दावेदारों की इच्छा भी संगठन की जिम्मेदारी निभाने की है। तो भाजपा किसी महिला को जिलाध्यक्ष बनायेगी। यह तो संगठन की बाते है। संगठन को ही तय करना है। फिलहाल भाजपा संगठन के चुनावों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।