न्यूज127
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने उत्तराखंड के तमाम भूमाफियाओं के चिंहीकरण करने के आदेश दिए है। इसके अलावा दायित्वों का ठीक तरीके से निवर्हन नही करने वाले सरकारी कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति करने के निर्देश दिए है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाने के निर्देश भी दिए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

भूमाफियाओं पर लगाम
प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
मिलावटखोरों
मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए। मिलावटी खाद्य सामग्री जनता के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होने के साथ ही मिलावटखोरों के हौंसलों को बुलंद करती है।
बिजली चोरी पर अंकुश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया चलाने के निर्देश दिए है। प्रदेश को 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा बिजली चोरी करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए। पुलिस विभाग राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चैकिंग की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी करवाई की जाय।
यातायात प्रबंधन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रि कालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाएं।
ये अधिकारी मौजूद
बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी. अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।




