न्यूज127
आईपीएस जितेंद्र मेहरा खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के बाहर गोली चलाने के प्रकरण की जांच करेंगे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करने का भरोसा देते हुए कहा कि कानून से खिलबाड़ करने वालों को छोड़ा नही जायेगा।
26/27 फरवरी की रात विधायक खानपुर उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने की घटना हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस प्रकरण को पूरी गंभीरता से लिया है। कप्तान ने प्रकरण की जांच जनपद के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को दी गई है ताकि घटना की वास्तविकता एवं तत्समय पुलिस की आसपास मौजूदगी आदि से भिज्ञ हुआ जा सके।
सुरक्षित स्थान में इस प्रकार से कार्यालय को टारगेट करते हुए गोली चलाए जाने की घटना में पुलिस की तरफ से कहीं कोई लैप्स तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी। ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रकरण में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट को गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र तैयार किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
“यह काफी गंभीर प्रकृति का मामला है, क्या पुलिस का कोई लैप्स था या और कोई कारण, मेरे द्वारा प्रकरण में जांच बैठाई गई है, जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई करेंगे
IPS JITENDRA MEHRA आईपीएस जितेंद्र मेहरा करेंगे विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के बाहर गोली प्रकरण में जांच




