अफसान ने हर्ष बनकर की हिंदु युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप








Listen to this article

न्यूज 127.
धर्मनगरी हरिद्वार से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि अफसान नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपकार उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने अपने चाचा के साथ मिलकर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, इंकार करने पर अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना कनखल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना कनखल में पहुंची पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है, यहां वर्तमान में शिवालिकनगर में रहती है। उसकी दोस्ती करीब एक वर्ष पूर्व हर्ष नामक के युवक से हुई। उस वक्त वह जगजीतपुर में रहती थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले महीने उसे पता चला कि हर्ष ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, जबकि उसका असली नाम अफसान है और वह मुस्लिम है। वह गाडोवाली का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि अफसान ने अपने चाचा के साथ उसके घर पहुंचा और जबरन उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। गुरूवार की देर रात अफसान ने उसे बात करने के लिए खोखरा तिराहा जमालपुर बुलाया जहां उसका चाचा व दो अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच कर अपहरण करने का प्रयास किया। असफल होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके भाग गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।