न्यूज 127.
युवती से पहचान छिपाकर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद पकड़े जाने के डर से शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
बतादें बीती 27 फरवरी की देर रात पीड़िता ने थाना कनखल पर आकर लिखित तहरीर दी कि विगत 01 वर्ष से एक व्यक्ति जिसने अपना नाम हर्ष बताया था, उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वादिया क़ो दो माह पहले ही यह जानकारी प्राप्त हुयी कि हर्ष का असली नाम अफसान है। असलियत पता लगने पर पीड़िता ने शादी करने मना कर दिया तो दिनांक 27 फरवरी को आरोपी अफसान ने वादिया को खोखरा तिराह जमालपुर पर बुलाया और परिवार सहित पीड़िता का अपहरण करने एंव धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी। शिकायत पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 57/25 धारा 69.142.191(2).190.351 (3) BNS व धारा 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधि0 बनाम अफसान आदि पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को दिखते हुये एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित युवती की सुरक्षा हेतु पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपरोक्त के क्रम में थाना कनखल पुलिस ने मस्कन एवं सम्भावित स्थानों पर दबिशें देते हुए शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अफसान को जगजीतपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष कनखल मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी करने के लिए आरोपी अफसान शहर से बाहर भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी अफसान पुत्र भूरा निवासी गाढोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चरण सिंह चौहान, म0उ0नि0 भावना पंवार, कां0 उम्मेद सिंह, का0 प्रलव चौहान आदि मौजूद रहे।
शहर छोड़कर भागने की फिराक में था दुष्कर्म का आरोपी अफसान




