न्यूज 127.
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखकर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा भारतीय महिला हॉकी टीम की एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर उपलब्धियों से भरे शानदार करियर की बधाई और जीवन की नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। अपने खेल से देशवासियों को गर्व के अनेक अवसर देते हुए आपने विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के तिरंगे को ऊंचा रखने में बड़ा योगदान दिया है। एक साधारण पृष्ठ भूमि से आगे आकर अपनी कड़ी मेहनत समर्पण और प्रतिबद्धता से हॉकी जगत में एक विशेष पहचान बनाने तक की आपकी यात्रा उल्लेखनीय है। भारतीय महिला हॉकी इतिहास की सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनना आपकी विशिष्ट क्षमताओं का परिचायक है। एक कप्तान के तौर पर आपकी नेतृत्व क्षमता व टीम भावना सराहनीय रही और हॉकी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में आपने अहम भूमिका निभायी।
यहां पढ़िए पूरा पत्र —
