हरिद्वार की बारात ने 15 लाख का खाना खाया, दुल्हन ने ठेंगा दिखाया




Listen to this article

न्यूज 127
हरिद्वार की एक बारात ने लड़की वालों के यहां 15 लाख का खाना खाया और बिना दुल्हन वापस अपने घर लौट आए। इस शादी के चर्चे आम हो गए। हालांकि लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के ने दहेज में थार कार की मांग की थी। जबकि दुल्हे के लिए स्विफ्ट डिजायर वाहन ​दी जा रही थी। जिसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष से शादी खाने आदि में खर्च हुए 15 लाख रुपये की डिमांड कर दी।
हरिद्वार की एक बारात जिला सहारनपुर के उमाही गांव गई थी। 27 अप्रैल की रात्रि शादी की जोर शोर से तैयारी चल रही थी। हरिद्वार से करीब 150 बाराती सहारनपुर पहुंच गए। निकाह की रस्में होने लगी। बारात ने खाना खा लिया। तभी अचानक माहौल में सन्नाटा पसर गया। लड़की पक्ष ने निकाह करने से इंकार कर दिया। आरोप था कि दुल्हा थार कार की मांग कर रहा है। जबकि स्विफ्ट डिजायर दुल्हे को दी जा रही है। लड़की पक्ष के तमाम लोगों ने निकाह करने से इंकार कर दिया और निकाह का खर्च 25 लाख देने की मांग की। किसी तरह लड़के पक्ष के लोगों से बातचीत के बाद 15 लाख में मामला तय हुआ। देर रात्रि हरिद्वार की रिश्तेदारी से पैंसा एकत्रित किया गया। करीब 15 लाख देने के बाद बारात हरिद्वार पहुंच गई। इस पूरे प्रकरण में दुल्हन को लेकर घर लौटने के दुल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया।