न्यूज 127.
नगर निगम हरिद्वार की 35 बीघा जमीन खरीद ममले में कथित धांधली की खबरों को पूर्व एमएनए वरूण चौधरी ने पूरी तरह से झूठी और भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि जमीन खरीद में किसी तरह की धांधली नहीं हुई है, कुछ न्यूज पोर्टलों ने उनकी और नगर निगम की छवि को धूमिल करने के लिए झूठी और भ्रामक खबर अपने पोर्टलों पर चलायी। उन्होंने इस संबंध में खबर चलाने वाले न्यूज पोर्टलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बतादें नगर निगम हरिद्वार द्वारा 2024 में सराय में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए 35 बीघा भूमि की खरीद की थी। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि यह जमीन नियमानुसार खरीदी गई। जमीन खरीदने से पहले प्रशासक महोदय की अनुमति ली गई। जमीन को सर्किल रेट के अनुसार ही खरीदा गया। आरोप है कि कुछ कतिपय सोशल मीडिया पोर्टलों ने जमीन खरीद में कथित धांधली को बिना जांच परख और तथ्यहीन जानकारी के साथ प्रसारित किया। इन खबरों के संबंध में तत्तकालीन नगर आयुक्त हरिद्वार आईएएस वरूण चौधरी ने तथ्यहीन खबर को प्रकाशित करने वाले पोर्टलों को नोटिस जारी कर दिया है।
आईएएस वरूण चौधरी ने बताया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ये भ्रामक और तथ्यहीन खबर को गलत मंशा के चलते प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन को निमयानुसार खरीदा गया है। चूंकि सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट पर ही जमीन का क्रय किया जाना था, इसलिए नियमों का पालन किया गया। यही नहीं जमीन का क्रय करने से पहले नगर निगम के प्रशासक महोदय से नियमानुसार अनुमति भी ली गई।
तत्तकालीन नगरायुक्त ने कहा कि गलत तथ्यों पर आधारित खबर को प्रसारित करने पर मानहानि का नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मीडिया बंधुओं से इस मामले में पूरी जानकारी और सत्य जानने के बाद ही खबर को प्रकाशित करने का आग्रह भी किया है।