न्यूज 127.
भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी का कल दिनांक 4 मई 2025 को निधन हो गया था, जिनका आज 11:00 बजे खड़खड़ी श्मशान घाट हरिद्वार पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी के निधन शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की। उन्होंने माँ गंगा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।