न्यूज 127.
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के मुताबिक 11/05/25 को वादी द्वारा थाना भगवानपुर आकर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी धंनजय कुमार सिंह के द्वारा दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस टीम कर गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी धंनजय कुमार सिंह पुत्र सुचित सिंह निवासी ग्राम सींधरी थाना बलियापुर जिला धनबाद झारखण्ड हाल पता ग्राम खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुब्बनपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास से पकड़ा गया। नियमानुसार अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार


