न्यूज 127.
पतंजलि में काम करने वाले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कनखल पुलिस को सूचना मिली कि बैरागी कैंप में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मौके पर जगजीतपुर चौकी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। युवक की पहचान छगन लाल निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में छगन बहादराबाद पतंजलि में नौकरी करता था। यहां वह कनखल थाना क्षेत्र में ही किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। कनखल प्रभारी चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 43 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे।
पेड़ से लटका मिला पतंजलि के कर्मचारी का शव



