डेढ़ लाख की रिश्वत लेता हुआ दरोगा रंगे हाथों गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए वि​जीलेंस की टीम एक दरोगा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। विजीलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी दरोगा पुलिस चौकी पर तैनात था और एक केस में विवेचना कर रहा था। उसने पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की थी।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला यूपी के मेरठ का है। विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर को शोभापुर चौकी क्षेत्र से रोहटा थाने में तैनात दरोगा सनी कुमार को डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम दरोगा को थाने ले गई, जहां उस पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई।

रोहटा थाना क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी पर दरोगा सनी कुमार तैनात था। दरोगा सनी कुमार शोभापुर के किसी मामले में विवेचना कर रहा था। वह पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने विजिलेंस व उच्च अधिकारियों को दरोगा के बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद गुरूवार को विजिलेंस टीम ने दरोगा की घेराबंदी शुरू कर दी।

योजना के तहत पीड़ित ने जैसे ही रुपये दिए, टीम ने आकर दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। दरोगा ने विजिलेंस टीम से बचकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका। एसपी सिटी आयुषी विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी दरोगा पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।