रात भर गरज कर बरसते रहे बादल, जनजीवन हुआ प्रभावित




Listen to this article

न्यूज 127.
मानसूनी सीजन में देर रात शुरू हुई बारिश का दौर सुबह भी जारी रहा। रात में तेज गर्जन के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक पर सबसे अधिक समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा। हालांकि यहां जल स्थान द्वारा लगाए गए पम्प की सहायता से लगातार पानी की निकासी की गई। बारिश के चलते शहर में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सुबह नौकरी पेशा लोगों को अपने काम पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश में भीगते हुए अपने कार्य स्थल पर पुहंचे। बारिश के चलते गंगा में भी जल का स्तर बढ गया है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही बना हुआ है। उत्तराखंड के अधिकतर स्थानों पर देर रात से बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून में भी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या दिख रही है। बारिश के चलते आज सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया गया था। मौसम विभाग ने भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।